टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
01-Dec-2025 08:09 PM
By First Bihar
GOPALGANJ:- गोपालगंज में भाजपा नेता स्वर्गीय कृष्ण शाही की पत्नी शांता शाही का जमीन हड़पने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो में आरोपी के द्वारा शांता शाही को फोन कर उनकी करोड़ों रुपए की जमीन जबरन बेचने का धमकी दिया गया है।
इस वायरल ऑडियो को लेकर शांता शाही ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है। नगर थाना पुलिस इस मामले में एक आरोपी सुमित सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के बयान पर तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी नामजद प्राथमिक की दर्ज की गई है। जिसमें सुमित सौरभ, पप्पू शाही और विवेक राय को नामजद किया गया हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए शांता शाही ने कहा कि गोपालगंज के हरखुआ स्थित चीनी मिल के पास करोड़ों रुपए की करीब 10 कट्ठा जमीन है। उनकी जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन हड़पने को लेकर एमएलसी के घर पर बैठक की गई है। जिसमें एमएलसी गप्पू सिंह आरोपी विवेक राय सहित कई लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि गोपालगंज पुलिस उनके इस जमीन के मामले में अब तक तीन-तीन एफआईआर दर्ज कर चुकी है। लेकिन अब तक इस एफआईआर में दर्ज अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गोपालगंज के एमएलसी के अलावे उनके भैसुर और चैनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश सही भी शामिल है।
अपनी जमीन को बचाने और खुद की सुरक्षा को लेकर वे दिलीप जायसवाल से भी मुलाकात की और उनसे कहा कि वे भी भाजपा नेता की पत्नी है। आखिर उनका क्या कसूर है कि कोई उनकी जमीन हड़पना चाहता है। वही इस मामले में एमएलसी गप्पू सिंह से फोन से बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी वे पटना में है। उनका शांता शाही के पास पूर्व में एक लाख रुपए का बकाया है। जिसको मांगने के लिए वे शांता शाही को फोन करते हैं। लेकिन शांता शाही उनका फोन रिसीव नहीं करती हैं। उनके ऊपर जमीन संबंधी लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। सदन से लौटते ही इनके ऊपर मैं केस करूंगा।
REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ