दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम
15-Oct-2025 09:12 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू का टिकट नहीं मिलने से नाराज नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल मंडल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गय। बाद में उन्हें पुलिस अपने साथ ले गयी। भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल जो अपने बड़बोले बयानों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। टिकट नहीं मिलने से वो काफी आहत हैं, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ अत्याचार हुआ है। दूसरे दल से आए लोग को टिकट दे दिया गया है। इस दौरान गोपाल मंडल का नीतीश प्रेम भी देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से मेरा स्नेह है, हम निर्दलीय चुनाव जीतेंगे और नीतीश को समर्थन देंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हम बाजिव बात बोलने वाले लोग हैं। बैकवर्ड को कही स्थान नहीं मिल रहा है. जबकि पिछड़ा अतिपिछड़ा के बल पर नीतीश कुमार हैं, लेकिन आज किसी को तब्बजों नहीं दिया जा रहा है। आरजेडी से आदमी को जेडीयू में लाया गया है। मुख्यमंत्री से मिलने गये लेकिन हमको मिलने नहीं दिया गया। हमको बड़बोला नेता कहता है आम पब्लिक को हम अच्छा लगते हैं लेकिन कुछ नेता लोग को हम अच्छा नहीं लगते। जेडीयू से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे लेकिन नीतीश कुमार को मान कर लड़ेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो किसी भी दल में नहीं जाएंगे लेकिन निर्दलीय चुनाव जरूर लड़ेंगे। चुनाव जीतेंगे और बुलो मंडल को हराएंगे। उन्होंने कहा कि 30 साल तक हम सेवा किये हैं हम ही जीतेंगे।
गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया गया है। टिकट बांटने में भारी गड़बड़िया हुई है। हमने सरकार को बचाने का काम किया लेकिन हमारा कुंडल कट गया। नामांकन पंडित से दिखाकर करेंगे। जेडीयू से टिकट कैसे कट गया ई हमको पता नहीं है। गोपाल मंडल के साथ अत्याचार हुआ है। जो टिकट कटवा दिया उसी ने अत्याचार किया। हम मुख्यमंत्री से मिलने गये थे लेकिन हमें नीतीश कुमार से मिलने नहीं दिया गया। इशारा था कि गेट मत खोलना। हमसे मीडिया कोई सवाल पूछता है तब हम खट से जवाब दे देते हैं। यही बतबा है।
निशांत के बारे में मैंने ये बोला था कि यदि निशांत को नहीं लाया जाएगा तब जेडीयू खत्म हो जाएगी। नीतीश कुमार के बाद कोई संभालने वाला नहीं है। हमारे दल में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो पार्टी को संभाल सके। यही बात उन सवर्णों को अच्छी नहीं लगी इसलिए मेरा टिकट कटवा दिया। यदि पिछड़ा अतिपिछड़ा समर्थवान रहता तो मेरा टिकट नहीं कटता। मुझे महागठबंधन में जाना नहीं है। निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। निर्दलीय चुनाव जीतकर नीतीश कुमार को समर्थन देंगे। नीतीश कुमार के साथ मेरा स्नेह है।