Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर
10-Jun-2025 04:39 PM
By First Bihar
GAYA JEE: गया जी जिले के डीएम शशांक शुभंकर मंगलवार की सुबह 10.30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां सदर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वो अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां अंचलाधिकारी के साथ-साथ सभी राजस्व कर्मचारी एवं अंचल के प्रधान लिपिक रीता कुमारी, उच्च लिपिक श्याम दास, उच्च लिपिक अशोक कुमार सिंह, निम्न लिपिक शिव शंकर दास, निम्न लिपिक मंजीत कुमार, उर्दू अनुवादक मो० रामदास अहमद, रानू गुप्ता अमीन, सौरव कुमार अमीन, स्वेता कुमारी अमीन, नवीन कुमार संविदा अमीन, प्रणव अली अमीन सहित 2 कार्यालय परिचारी अनुपस्थित थे।
डीएम आरटीपीएस काउंटर पर भी गये जहां औचक निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित लोगों से बातचीत की। पूछा कि किस काम के लिए आप यहां आए हैं? आवेदन जमा करने के लिए एप्लीकेशन कहां से प्राप्त किए हैं। इस तरह के कई सवाल डीएम ने वहां पहुंचे लोगों से किया। वही आवश्यक जानकारी को बाहर चिपकाने का निर्देश वहां के कर्मचारियों को दिया ताकि जरूरी जानकारी लोगों को मिल सके। डीएन ने पूछा कि पिछले एक सप्ताह में आरटीपीएस पर कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं। कितने का निपटारा किया गया। इस बात की जानकारी उन्होंने कर्मचारियों से ली। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में गया जी के डीएम शशांक शुभंकर पैदल घूम-घूम कर सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण डीएम ने किया।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ अनुपस्थित पाए गए। जबकि प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये। सांख्यिकी कार्यालय पहुंचने पर देखा की वो भी अधिकारी अनुपस्थित मिले, इस प्रकार सभी कार्यालयों के बारी बारी निरीक्षण किया और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी स्तावक्षि, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रंजीत सवर्था, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी छोटे लाल चौधरी, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा जय प्रकाश कुमार, मनरेगा के कनिय अभियंता, प्रखंड के कनीय अभियंता कार्यालय से गायब पाए गये। ज़िला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछा और अगले आदेश तक वेतन बंद करने का आदेश दिया है।
प्रखंड कार्यालय में अपने काम को करवाने आये कुछ आवेदकों को देख डीएम ने बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना। ज्यादातर मामला यह सामने आया कि राजस्व कर्मचारी अपने हल्का में या अंचल कार्यालय में नहीं मिलते हैं और न ही कॉल रिसीव करते हैं। डीएम ने अंचलाधिकारी नगर को सख्त निर्देश दिया है कि राजस्व कर्मचारी अपने रोस्टर के अनुसार हल्का एवं अंचल कार्यालय में बैठे साथ ही रोस्टर को कार्यालय नोटिस बोर्ड में प्रदर्शित करवाये।
डीएम ने ज़िला/ अनुमंडल/ प्रखंड/ पंचायत के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कहा कि अपने कार्यालय में निर्धारित समय मे हर हाल में उपस्थित हो जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा आमजनों की समस्याओं को समाधान किया जा सके। समय पर कार्यालय नही आने से जनता का काम नही हो पाता है, जो किसी भी हाल में बर्दास्त नही होगा। डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर उपस्थित थे।










