ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर

Bihar News: बिहार में डैम में डूबने से आठवीं के दो छात्रों की मौत, स्कूल से लौटने के दौरान हादसा

Bihar News: गया जिले के भरारीस्थान में स्वतंत्रता दिवस के दिन डैम में नहाने गए आठवीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

15-Aug-2025 09:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के भरारीस्थान के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डैम में डूबने से आठवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों की पहचान पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और दिलीप मिश्रा के 14 वर्षीय इकलौते बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई है।


दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने स्कूल एमएस मेमोरियल एकेडमी, बांकेबाजार में झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ डैम पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान निखिल और सचिन का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए।


दो दोस्त जो किनारे पर खड़े थे, उन्होंने तुरंत सड़क तक भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है। रौशनगंज के पूर्व मुखिया संतोष कुमार और ब्राह्मणबीघा के दिलीप मिश्रा के घरों में कोहराम मचा है। निखिल की मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, वहीं सचिन के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।