पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
17-Sep-2025 12:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गयाजी के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। गयाजी की विधि व्यवस्था को और भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए एसएसपी आनंद कुमार ने 21 थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी है। इसको लेकर एसएसपी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट करने को कहा गया है।
दरअसल, गया जिलादेश संख्या 2282/2025 के तहत जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार 20 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये थानों में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस सूची में थाना प्रभारी से लेकर सहायक अवर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि थाना अध्यक्षों के रूप में पदस्थापित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। योगदान से पूर्व उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र भी जिला कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
तबादले की इस सूची में पु०नि० धनंजय कुमार को आमस थाना, पु०नि० मुकेश कुमार को खिजरसराय थाना, पु०अ०नि० रविकांत कुमार को सोहैल थाना, पु०अ०नि० सिन्दु कुमार को लुटुआ थाना, पु०अ०नि० सचिन कुमार को भदवर थाना, पु०अ०नि० शमशेर आलम को छकरबंधा थाना, पु०अ०नि० श्रवण कुमार राम को धनगाई थाना, पु०अ०नि० पदमाकर उपाध्याय को पंचानपुर थाना, पु०अ०नि० सत्यम कुमार को अलीपुर थाना, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार को गुरारू थाना, पु०अ०नि० दीपक कुमार राव को आंती थाना, पु०अ०नि० पियुष कुमार जयसवाल को मऊ थाना, पु०अ०नि० उमेश राम को पाई विगहा थाना, पु०अ०नि० शिवम कुमार को चाकंद थाना, पु०अ०नि० बसंत कुमार राय को टनकुप्पा थाना, पु०अ०नि० शिवनंदन कुमार को गुरपा थाना तथा पु०अ०नि० निलेश कुमार को सिन्धुगढ थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में महिला पुलिस पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पु०अ०नि० संदीप चौहान को मगध विश्वविद्यालय थाना, पु०अ०नि० निशा कुमारी को रारबहदा थाना, पु०अ०नि० रश्मि कुमारी को गेहलौर थाना तथा पु०अ०नि० खुशबु कुमारी को महिला थाना, गया का प्रभार दिया गया है।


