सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
09-May-2025 01:57 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा झुरांग पंचायत के धनछू मंझला गांव में एक शादी समारोह उस समय रणभूमि में बदल गया जब जयमाला रस्म के दौरान गुब्बारे फोड़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के कारण शादी बीच में ही रुक गई और दूल्हा जयमाला से ही मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सलैयाकला पंचायत के गुरीसर्वे दमकापर गांव से चंद्रिका यादव के बेटे की बारात विजय यादव के घर आई थी। बारात का स्वागत दुल्हन पक्ष द्वारा पूरे रीति-रिवाज से किया गया। डीजे पर नाचते-गाते बाराती खुशी-खुशी दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे। लेकिन द्वार पूजा और जयमाला के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब दूल्हा पक्ष के कुछ युवकों ने वहां सजावट के लिए लगाए गए गुब्बारों को फोड़ना शुरू कर दिया।
इस पर दुल्हन का मौसेरा भाई नाराज़ हो गया और गुस्से में आकर दूल्हा के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। मामला यहीं नहीं रुका दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हंगामे के बाद पूरा शादी समारोह अस्त-व्यस्त हो गया। बारातियों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू किया और देखते ही देखते दूल्हा समेत पूरा दूल्हा पक्ष वहां से भाग निकला। जयमाला के तुरंत बाद फरार हुए दूल्हे को लड़की पक्ष के लोग ढूंढते रह गए, लेकिन वह नहीं मिला। इस पूरी घटना के बाद दुल्हन मंडप में बैठी अपने विवाह की प्रतीक्षा करती रही, लेकिन विवाह की रस्में पूरी नहीं हो सकीं। शादी की सभी तैयारियाँ धरी की धरी रह गईं। परिवार और रिश्तेदारों में निराशा और गुस्सा साफ देखा गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मामले की सूचना अभी तक औपचारिक रूप से पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग आपसी बातचीत से समाधान निकालने में लगे हैं। दूल्हा पक्ष की ओर से कहा गया है कि जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं होती, तब तक वे कोई निर्णय नहीं लेंगे।
दूल्हे ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है और कहा है कि मामले को शांत होने के बाद ही वह आगे की योजना पर विचार करेगा। एक छोटी-सी बात ने न केवल शादी को रोक दिया, बल्कि दोनों परिवारों के रिश्ते में भी दरार डाल दी। यह घटना यह भी दर्शाती है कि शादी जैसे शुभ अवसर पर संयम और समझदारी की कितनी आवश्यकता होती है