ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / gaya-news / Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त, गयाजी में...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त, गयाजी में 17 अपराधी थाना बदर; 114 को मिला CCA नोटिस

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 17 अपराधियों को थाना बदर किया गया है, जबकि 114 अपराधियों को सीसीए नोटिस जारी किया गया है।

23-Oct-2025 07:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि पूर्व चुनावों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।


प्रशासन ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2024 की धारा 3 के तहत कार्रवाई करते हुए 17 अपराधियों को थाना बदर किया है, जबकि 114 अपराधियों के खिलाफ सीसीए का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस संबंधित थानों के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


थाना बदर किए गए अपराधियों में बोधगया, चंदौती, मोहनपुर, मऊ, गुरुआ, कोच और शेरघाटी थाना क्षेत्रों के कई कुख्यात शामिल हैं। बोधगया के महेश यादव और उमेश यादव को डोभी थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। चंदौती के मनीष कुमार को डोभी और यादवेन्दु यादव को बेलागंज थाना क्षेत्र भेजा गया है।


मोहनपुर के रामबली यादव, सुदामा यादव और पंकज दास को क्रमशः कोच, पाई बीघा और टिकारी थाना क्षेत्रों में बदर किया गया है। गुरुआ के बिंदेश्वर यादव, हरेंद्र यादव, राहुल कुमार उर्फ भोला और इंद्रदेव सिंह को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है।


इसके अलावा, कोच के प्रदीप कुमार खोपचलिया को मोहनपुर, अंटू कुमार को टिकारी, जबकि चंदौती के कमिन्द्र यादव उर्फ नेपाली यादव को बाके बाजार थाना क्षेत्र में बदर किया गया है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि गया जिले में हर हाल में शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।