Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
25-Jan-2021 03:06 PM
By Pankaj Kumar
GAYA : गया में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया के मगध मेडिकल थाना इलाके के दुबहल गांव की है.
जहां अपराधियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव के रहने वाले धनंजय सिंह उर्फ भोला सिंह के रुप में की गई है. भोला पास के ही एक अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था. रविवार की रात वह किसी व्यक्ति से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन जब देर रात जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की.
सोमवार को उसका शव गांव के ही बधार में मिला.जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि भोला गांव के ही रहने वाले ठेकेदार अखिलेश यादव से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं थी. थानेदार ने कहा कि देर रात पुलिस ने कहा कि आपलोग खोजबीन करिए, पुलिस सुबह जाएगी. पर सुबह भी ग्रामीणों ने ही शव को देखा, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.
वहीं इस बारे में मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि दुबहल के पास एक गार्ड का नौकरी करने वाले 55 साल के शख्स की लाश मिली थी. परिजनों के द्वारा किसी के बारे में नहीं बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है, जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.