मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
28-Jul-2021 08:53 AM
GAYA : प्यार को लेकर गया जिले से एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की से प्यार हो गया। अपना प्यार पाने के लिए इस युवक ने धर्म बदलने का फैसला कर लिया। मो मिस्बाह नाम का यह युवक अब प्रिंस कुमार बन चुका है। धर्म परिवर्तन की बात मिस्बाह के घरवालों और समाज के लोगों को मालूम पड़ी तो हंगामा खड़ा हो गया हालांकि मिस्बाह से प्रिंस बने युवक ने एलान कर दिया कि उसे हिंदू धर्म से लगाव है लिहाजा वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रहा है।
यह पूरी कहानी औरंगाबाद के रफीगंज के रहने वाले मिस्बाह की है। उसे एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया। अपनी प्रेमिका को लेकर मिस्बाह घर से भागा तो उस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया। दरअसल मिस्बाह की प्रेमिका नाबालिक थी। पोक्सो एक्ट लगने के बावजूद मिस्बाह को इसलिए जेल नहीं हुई क्योंकि उसकी प्रेमिका ने जो बयान दिया उसमें प्रेमी को दोषी नहीं ठहराया गया। अब मिस्बाह की प्रेमिका बालिग हो चुकी है। दूसरे धर्म की लड़की से मोहब्बत करने वाले मिस्बाह को जब इस बात का यकीन हो गया कि उन दोनों के बीच सबसे बड़ी दीवार धर्म की है तो मिस्बाह ने प्रिंस बनने का फैसला कर लिया। मिस्बाह ने अब हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है।
मिस्बाह से प्रिंस बने युवक को उम्मीद है कि अब उसकी प्रेमिका के परिवार वाले मान जाएंगे। अपने प्यार को पाने के लिए उसने धर्म बदल डाला। प्रिंस का कहना है कि मुझे हिंदू धर्म से लगाव हो गया था। मैं खुद अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना रहा हूं.. मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। मिस्बाह से प्रिंस बन चुके प्रेमी को उसका प्यार मिलेगा या नहीं यह तो नहीं मालूम लेकिन अब तक उसके ऊपर दर्ज पॉक्सो का केस खत्म नहीं हुआ है।