Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
02-Apr-2021 12:52 PM
GAYA : : बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि शराब माफिया चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे है. विपक्ष भी लगातार होम डिलीवरी की बात बोलकर नीतीश सरकार को निशाने पर ले रहा है. लेकिन हैरानी की बात है कि जिनके कंधे पर इस कानून को जमीन पर लागू करने की जिम्मेदारी है, वे खुद ही शराब पीकर डिपार्टमेंट की नाक कटा रहे हैं.
जिन पुलिस वालों पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिस वाले अक्सर शराब के नशे में टल्ली मिलते हैं. ताजा मामला बिहार के गया से है, जहां मुफ्फसिल थाना में तैनाद दारोगा को नशे में धुत्त गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक ललन रजक को नशे में धुत्त गिरफ्तार किया गया है.
ललन रजक को खुद एसएसपी आदित्य कुमार ने नशे की हालत में पकड़ा है. दरअसल गया के एसएसपी आदित्य कुमार गुरुवार की शाम थाना का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पाया कि ललन रजक नशे में धुत्त है. जिसके बाद उनके आदेश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने एएसआइ ललन रजक को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.