गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे
07-Nov-2020 01:01 PM
GAYA : गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर में शुक्रवार को एक दृष्टिबाधित जोड़े ने सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर एक-दूसरे के हो गए. विष्णुपद मंदिर प्रांगण में इन दोनों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई. कई गणमान्य लोगों सहित वर-वधू पक्ष ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया.
बताया जा रहा है कि पिंकी का दूल्हा गोपाल 1200 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के नागपुर से अपने परिजनों के साथ शादी करने पहुंचा था. दरअसल पिंकी की मां देहरादून के एक स्कूल में काम करती थी. पिंकी जन्म से ही दृष्टिबाधित थी और अपनी मां के साथ देहरादून में ही रहती थी.
स्कूल में ही पिंकी ने 12वीं तक की पढ़ाई ब्रेल लिपी से की थी. पिंकी के दृष्टिबाधित होने के कारण उसकी मां परेशान रहती थी कि उसकी बेटी से कौन शादी करेगा. इसी दौरान नागपुर के गोपाल के स्वजनों से पिंकी की मां की भेंट हुई. गोपाल भी दृष्टिबाधित है. वह ब्रेल लिपी से पढ़ाई करता है और नागपुर में दुकान चलाता था. इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में है और हर कोई नवविवाहित जोड़े के शुखद भविष्य की कामना कर रहा है.