Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
21-Oct-2025 02:54 PM
By First Bihar
GAYAJEE: गयाजी में फिल्मी स्टाइल में एक युवक मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने एक युवक को बैक-टू-बैक चार गोलियां मारकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बैरागी मोहल्ला निवासी उपेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है, जिसे खंगालने में पुलिस जुटी है।
सुपारी लेकर की गई हत्या-पिता का आरोप
मृतक के पिता उपेंद्र पासवान ने बताया कि किसी काम से उनका बेटा सुभाष सुबह में घर से निकला था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने पास आकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही सुभाष सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि सुपारी देकर सुनियोजित तरीके से उनके बेटे की हत्या कराई गई है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात की तस्वीर
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सुभाष को 4 युवक घेरे हुए दिख रहे हैं। चारों में से एक युवक इस दौरान पिस्टल निकालता है लेकिन सुभाष बिना डरे सीना तानकर खड़ा रहता है। ऐसा लग रहा है कि उसे पूरा विश्वास था कि सामने खड़ा शख्स उसके ऊपर गोली नहीं चलाएगा। लेकिन उसका यह विश्वास तब टूट जाता है जब कुछ ही देर में हमलावर गोली चला देता है।
गोली लगते ही सुभाष जमीन पर गिर जाता है, फिर भी कुछ बोलने की कोशिश करता ही है कि तभी दूसरा युवक पास आकर उसे फिर से गोली मारता है,अंत में तीसरा युवक उसके सीने पर अंतिम गोली मारता है। गोली मारने के बाद चारों युवक हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। भागने के दौरान वो लोगों को डराते नजर आते हैं, घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने सुभाष की मदद नहीं की। ना ही किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सुभाष के पिता उपेंद्र प्रसाद का मोहल्ले के ही एक युवक से पिछले 5 सालों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़े और मारपीट भी हुई थी। फिलहाल उसी पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। डीएसपी सरोज कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन कुछ लोगों पर शक जता रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


