BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
28-Jan-2026 08:38 PM
By First Bihar
GAYAJEE: सीआरपीएफ ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल नक्सली गतिविधियों में किया जाना था। लेकिन इससे पहले नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया।
बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गयाजी के डुमरिया थाना अंतर्गत गोबरदाहा क्षेत्र अंतर्गत छक्करबंधा जंगल इलाके में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री छिपाए जाने की पुख्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एफ/47 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान मंगलवार को करीब 14:15 बजे, पंचरुखिया कैंप से लगभग 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित जंगल क्षेत्र में एक प्राकृतिक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री में 29 वाणिज्यिक डेटोनेटर, स्टील केन में रखा 3 किलोग्राम प्रेशर आईईडी, 25 मीटर नॉटेड कॉर्डटेक्स वायर, 7.62 मिमी के 33 जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे, 7.62×39 मिमी एके-47 के 7 जिंदा राउंड तथा 18 खाली खोखे, 9 मिमी के 2 जिंदा कारतूस, 5.56×45 मिमी इंसास के 2 जिंदा कारतूस और .303 का 1 खाली खोखा शामिल है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री का उपयोग नक्सली या अन्य विध्वंसक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित तत्वों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट