बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
09-Feb-2026 07:41 PM
By First Bihar
GAYA:बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है, इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कर्मचारी के साथ-साथ अधिकारी भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की मानो कसम खा रखी है। इस बार बिहार के गया जी जिले में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है।
सदर प्रमुख सुचित्रा रंजन की शिकायत पर निगरानी ने कार्रवाई करते हुए चंदौती सदर के बीडीओ राकेश कुमार को 50 हजार रूपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। निगरानी की टीम ने पहले मामले का सत्यापन किया फिर शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख के चैम्बर से ही बीडीओ को घूस लेते गिरफ्तार किया। बीडीओ राकेश सुचित्रा रंजन से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्हें बार-बार फोन करके गूगल पे करने को कह रहे थे।
शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने बताया कि जब से ये ब्लॉक में आए हैं तब से पंचायत समिति, मुखिया और पूरा स्टाफ त्राहिमाम हैं। बीडीओ साहब सभी पर धौंस जमाते थे। हर काम में त्रुटि निकालकर पैसे की डिमांड किया करते थे। घूस लेने में ये माहिर व्यक्ति हैं। बिना पैसा लिये कोई भी बिल पास नहीं करते थे। इनको किसी का डर नहीं था। लेकिन इनको अंदाजा भी नहीं था कि वो मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े जाएंगे।
शिकायतकर्ता सुचित्रा रंजन ने बताया कि बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को पास कराने और भुगतान से संबंधित कार्यों में सहयोग के बदले ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे। पैसे के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। उनके रवैय्ये से तंग आकर प्रखंड प्रमुख ने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी की टीम ने योजना के तहत जाल बिछाया।
तय रणनीति के अनुसार जैसे ही बीडीओ ने ₹50,000 की पहली किस्त स्वीकार किया टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बीडीओ से पूछताछ की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए निगरानी विभाग के पटना कार्यालय ले जाया गया।
इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।






गयाजी से नितम राज की रिपोर्ट