गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया
29-Aug-2020 06:56 AM
PATNA : पटना के गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले नए पुल के निर्माण का काम एसपी सिंगला एजेंसी को दे दिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए पुल के निर्माण का टेंडर फाइनल कर दिया है। बड़ी बात यह है कि पुल के निर्माण पर अनुमानित खर्च से 25 फ़ीसदी कम रेट पर यह टेंडर फाइनल किया गया है। एसपी सिंगला कंपनी साढ़े तीन साल में इस पुल का निर्माण काम पूरा करेगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस पुल के निर्माण पर 2411 करोड़ से ज्यादा की राशि के खर्च होने का अनुमान लगाया था हालांकि एजेंसी इसका निर्माण 1794.37 करोड़ में ही करेगी। साथ ही साथ अगले 10 वर्षों तक एजेंसी ही स्कूल का मेंटेनेंस भी करेगी। आपको बता दें कि मौजूदा गांधी सेतु से 38 मीटर पश्चिम की तरफ से नए प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पूरा किया जा चुका है और जल्द ही इसका निर्माण काम शुरू हो जाएगा।
इस पुल के निर्माण के लिए जारी टेंडर में कुल 7 एजेंसियों ने सहभागिता की थी। एसपी सिंगला के अलावे टाटा पावर, प्रोजेक्ट, गैमन, एलएंडटी, एफकॉन्स, दिलीप बिल्डकॉन और अशोक बिल्डकॉन जैसी बड़ी कंपनियां टेंडर में शामिल हुई थीं। लेकिन एसपी सिंगला ने अनुमानित खर्च से 25 फ़ीसदी कम रेट पर निर्माण की निविदा डाली थी लिहाजा तमाम तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसे निर्माण का जिम्मा दिया गया है।