बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Aug-2025 08:41 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। लेकिन तभी उस वक्त मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गये। यह तब हुआ जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन केवटसा के शाही दरबार होटल में ब्रेक फास्ट कर रहे थे।
वहीं होटल के बाहर लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के गायघाट विधानसभा सीट के विधायक निरंजन राय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। नारेबाजी करने वाले एक तरफ आरजेडी के आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह उर्फ राजा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे तो वही दूसरी ओर गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। निरंजन राय मुर्दाबाद के नारे लगातार लगाये जा रहे थे। लोग गायघाट विधानसभा सीट को चेंज करने की मांग कर रहे थे और निरंजन राय मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।
शाही दरबार होटल के बाहर गायघाट के विधायक निरंजन राय के खिलाफ नारेबाजी होती रही। राजद विधायक के खिलाफ आदर्श सिंह उर्फ राजा के समर्थकोंने जमकर नारेबाजी की जिसे सुनकर महागठबंधन के नेता भी हैरान थे। इस दौरान होटल के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है? क्योंकि होटल के अंदर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद थे।
जब राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी होटल के बाहर निकले तो उन्हें देखकर लोग और तेज आवाज में निरंजन राय मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। वहां मौजूद महागठबंधन के नेता भी यह सुनकर हैरान रह गये और सोचने लगे कि अभी तक वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन के समर्थक जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे, अचानक मुर्दाबाद के नारे क्यों लगाने लगे? यह बात सभी को हैरान कर रहा था। वही नारेबाजी करने वाले लोग भी राजद के कार्यकर्ता थे। जो गायघाट विधानसभा सीट को चेंज करने की मांग कर रहे थे और निरंजन राय मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।