बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Nov-2022 07:22 AM
PATNA : बिहार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम के साथ सड़क हादसा हुआ है। उनकी कार एक ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, मंत्री मुरारी गौतम एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना से भोजपुर जिले के कोईलवर जा रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। उनकी ट्रक की चपेट में आने से बच गई। मंत्री के ड्राइवर ने अगर सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मंत्री कोईलवर के रास्ते में थे। बिहटा-आरा मेन रोड पर सिकंदरपुर के पास एनआईटी के पास पहुंचते ही उनकी कार गड्ढे में चली गई। जब मुरारी गौतम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे पटना से कोईलवर एक कॉलेज के इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जब गाड़ी बिहटा में एनआईटी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित हो गई।
कोई बड़ा हादसा होने के पहले ही मुरारी गौतम के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से सफारी कार को सड़क के किनारे चाट में भगा दिया, इससे गाड़ी ट्रक की चपेट में आने से बच गई। अगर ड्राइवर ने सही समय पर सुझबुझ नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि मंत्री के साथ-साथ उनका ड्राइवर भी पूरी तरह सुरक्षित है। मंत्री ने तेज रफ़्तार ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।