गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे
29-Jun-2025 07:52 AM
By RITESH HUNNY
Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही के समीप देर रात एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ और प्रचंड थीं कि देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे असमर्थ रहे। तत्काल ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने बताया कि आग की वजह से लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई है। अभी नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
गोदाम में फर्नीचर के कई प्रकार के सामान रखे थे, जिनमें लकड़ी, फोम, तकिए और अन्य सजावट सामग्री शामिल थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन अभी आधिकारिक जांच चल रही है।
दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखा। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों और गोदाम मालिक को सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने व्यापारियों से आग से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को सख्ती से अपनाने की अपील की है। बिजली के वायरिंग की नियमित जांच और गोदामों में अग्नि सुरक्षा प्रबंधों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।