ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / Bihar News: बिहार में घने कोहरे के कारण पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे...

Bihar News: बिहार में घने कोहरे के कारण पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Bihar News: पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गांव में मातम पसरा है।

12-Jan-2026 05:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से रविवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घने कुहासे और कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुंदरपट्टी पंचायत के रहने वाले तीन युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर तेज रफ्तार में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।


हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक समेत दो युवकों की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी।


मृतकों की पहचान सुंदरपट्टी पंचायत निवासी चचेरे भाइयों कुंदन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल नाबालिग नीरज कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


एक ही परिवार से दो भाइयों की अर्थी उठने से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।