बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
03-Dec-2019 05:40 PM
PATNA : पटना में पेंशन सप्ताह (30 नवम्बर से 06 दिसम्बर) के दौरान श्रम संसाधन विभाग की ओर से आयोजित राजकीय समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बटनदबा कर 2.64 लाख निबंधित श्रमिकों के खाते में चिकित्सा सहायता मद की 112 करोड़ की राशि हस्तांतरित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि असंगठितक्षेत्र के मजदूरों,व्यापारियों व स्वरोजगारियों के लिए शुरू की गई पेंशनयोजना में लाभार्थी के समतुल्य केन्द्र सरकार अपना अंशदान दे रही है।उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लाभार्थियों की प्रीमियम राशि 5 साल तक राज्य सरकार जमा करेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अटल पेंशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व जीवन ज्योति बीमा योजना से अब तक 2 करोड़ 90 लाख लोग लाभान्वित हैं। अटल पेंशन योजना में बिहार के 17 लाख लोग शामिल हैं। 5,278 लोगों को दुर्घटना व मृत्यु की स्थिति में 2-2 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए 4 करोड़ 55 लाख खातों में 10 हजार करोड़ से ज्यादा जमा कराए गए हैं। बैंकों ने 26 लाख लोगों को 298 करोड़ का छोटा-छोटा कर्ज दिया है।
उन्होनें बताया कि बिहार में 2017-18 में 59 लाख 73 हजार वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को 2,231 करोड़ रुपये और 2018-19 में 63 लाख 34 हजार को 2,980 करोड़ की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन मद में दी गयी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को पेंशन देने का सरकार ने निर्णय लिया है। अभी तक 16 लाख लोगों ने इसके लिए आवेदन दिया है।
सुशील मोदी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने महिला श्रमिकों के मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ा कर 26 सप्ताह सवैतनिक कर दिया है। बिहार निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में 16 लाख मजदूर निबंधित है। बिहार में भी महिला निर्माण मजदूरों के सवैतनिक मातृत्व अवकाश में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है।