ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Home / bihar / डॉक्टर से मारपीट करने वाला स्‍पेशल ब्रांच का ASI गिरफ्तार, लापरवाही का लगाया...

डॉक्टर से मारपीट करने वाला स्‍पेशल ब्रांच का ASI गिरफ्तार, लापरवाही का लगाया आरोप

12-Mar-2021 09:10 AM

PATNA : आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह के साथ मारपीट  करने वाले स्पेशल ब्रांच में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

स्पेशल ब्रांच में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का नाम हरिनारायण सिंह है. वहीं गिरफ्तार किए गए एएसआई के बेटे का कहना है कि उसके पिता की कोई गलती नहीं है, इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार किया है. बेटे का कहना है कि डॉक्टर के कर्मियों ने उसके पिता के साथ ही मारपीट की थी और उलटा उनपर ही केस कर दिया. 

पूरा मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी इलाके की है. जहां डॉ. विजय शंकर सिंह ने क्लीनिक पर आने वाले ASI पर मारपीट के अलावा धमकी देने सहित अन्‍य गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया. 

 डॉक्टर ने शिकायत में लिखा है कि एक मरीज कुमार नयन के साथ उनके पिता और छह से सात लोग आए थे. मैंने  उन्हें कहा कि मुझे ट्रेन पकड़ना है और बाहर जाना है. इतना बोलने के बाद उनके पिता जी जबरन गला और कॉलर पकड़कर गाली गलौज करने लगे और गोली मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि मैं एक पुलिस अधिकारी हूं.  मेरे द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह मुझे गाली देते रहे. इसके साथ ही साथ पूरे स्टाफ को भी इनलोगों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिया. 

वहीं इस बारे ASI के बेटे ने बताया कि 4 जनवरी को कैप्टन डॉ. विजय शंकर सिंह के क्लीनिक पर उसका प्लास्टर हुआ था. 4 मार्च को प्लास्टर हटाया गया, लेकिन  प्लास्टर ठीक से नहीं करने के कारण उसका पैर मुड़ गया था. इसकी शिकायत लेकर उसके पिता दोबारा इलाज के लिए डॉक्टर के यहां पहुंचे थे. लेकिन डॉक्टर के कर्मियों ने उनके पिता के साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया. मेरे पिता की कोई गलती नहीं है फिर भी उनपर ही कार्यवाई की गई.