सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
19-May-2025 09:17 AM
By First Bihar
Apda Mitra: बिहार सरकार ने राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत राज्यभर में 22,200 नए युवा आपदा मित्र तैयार किए जाएंगे, जो बाढ़, सुखाड़, भूकंप, अगलगी और वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में राज्य में 9,500 से अधिक आपदा मित्र कार्यरत हैं। नए आपदा मित्रों की भर्ती के बाद इनकी संख्या बढ़कर 32,000 हो जाएगी। इन युवा स्वयंसेवकों का चयन एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एवं गाइड जैसे संगठनों के माध्यम से किया जाएगा।
इन युवाओं को विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें तीन साल का बीमा कवर मिलेगा। तैनाती के बाद स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रति दिन 450 से 750 रुपये तक का भत्ता भी दिया जाएगा। चयनित युवा संवेदनशील क्षेत्रों से होंगे, ताकि आपदा के समय वे तुरंत सहायता कर सकें।
बिहार के 29 जिले बाढ़ प्रभावित, 15 जिले अतिसंवेदनशील, जबकि दक्षिण बिहार के कई जिले सुखाड़ प्रभावित हैं। वहीं, राज्य का लगभग 15.20% भूभाग भूकंप के सर्वाधिक संवेदनशील जोन 5 में आता है। ऐसे में प्रशिक्षित युवा आपदा मित्रों की यह फौज, आपदा के समय राहत पहुंचाने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि आपदा की स्थिति में स्थानीय युवाओं की मदद से अधिक तेजी और प्रभावशीलता से राहत कार्य पहुंचाया जा सके।