ब्रेकिंग न्यूज़

AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!

Home / bihar / Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश, अंचल कार्यालयों और...

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश, अंचल कार्यालयों और थानों की होगी कड़ी निगरानी; लापरवाह अधिकारी नपेंगे

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ अनुमंडल की समीक्षा बैठक के दौरान सख्त निर्देश दिए हैं और कहा है कि अब अंचल कार्यालयों और थानों की कड़ी निगरानी होगी. लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

19-May-2025 05:50 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ अनुमंडल की समीक्षा बैठक में अंचल कार्यालय और थाना स्तर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। बाढ़ के प्रभारी मंत्री के नाते सम्राट चौधरी ने तीन अंचल कार्यालयों की रिपोर्ट मांगी, जिनमें पंडारक में मिले 1.19 लाख मामलों में से सबसे अधिक 57 फीसद मामले खारिज कर दिये थे।  


एक अंचल कार्यालय का परफार्मेंस सबसे कमजोर पाया गया। इस पर अनुमंडलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन अंचल कार्यालय ने जनता की शिकायतें दूर करने में शिथिलता बरती है, उसकी रिपोर्ट तीन हफ्ते के भीतर तैयार कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 


सम्राट चौधरी ने अनुमंडल में आपात चिकित्सा (ट्रामा सेंटर),  विद्यालयों में पेजयल-शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सहित 11 योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में ड्राप आउट कम करने और पढाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए पूर्णिया मॉडल के स्मार्ट क्लास शुरू करने  का निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि जिन ट्रामा सेंटर पर डॉक्टर और नर्स की कमी है, उसे तुरंत दूर किया जाए। इसके लिए प्रतिनियुक्ति पर दूसरी जगह काम करने वाले डॉक्टरों का डेपुटेशन रद करने और नर्सों की नियुक्ति के लिए सरकार के अधियाचना भेजी जानी चाहिए।