बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
11-Feb-2026 07:54 PM
By First Bihar
DARBHANGA:दरभंगा में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी थी। हृदयविदारक इस घटना के बाद जन स्वराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने दरभंगा पहुंचे। परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बेटियों के न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा में इस घटना के बाद जब लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है और लगातार छापेमारी से लोग डरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि एक ओर इतनी मर्माहत करने वाली घटना हुई है, वहीं दूसरी ओर पुलिसिया कार्रवाई से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, जिससे प्रशासनिक रवैया साफ झलकता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन 30 से अधिक लोगों के फरार होने की बात कही जा रही है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई ना की जाए और असली दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।