पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार
12-Jan-2026 07:57 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का निधन सोमवार को 96 वर्ष की आयु में दरभंगा स्थित कल्याणी निवास में हुआ। लंबे समय से बीमार चल रही महारानी के निधन की खबर मिलते ही मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग कल्याणी निवास पहुंचे।
हालांकि, अंतिम संस्कार से पहले कल्याणी निवास परिसर में शव को कब्जे में लेने को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद महारानी के मायके और उनके धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े परिवारिक संबंधों को लेकर हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच कई बार हाथापाई हुई।
मौके पर पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग किया। प्रशासन ने सुरक्षा और कड़ी कर दी, और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रखी। अंततः महारानी कामसुंदरी देवी का अंतिम संस्कार श्यामा माई मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ।
प्रशासन ने मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, ताकि कोई अनहोनी न हो। इस विवाद ने शाही परंपरा और सम्मान के बीच सभी को हैरान कर दिया। पूरे मिथिला में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।