बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
10-Feb-2026 10:11 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 28 जनवरी की बताई जा रही है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी मोहम्मद सितारे नामक व्यक्ति जो पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है, जो उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह धर्म परिवर्तन कर बेटी से निकाह करने की धमकी पहले से दे रहा था।
परिजनों के अनुसार, इससे पूर्व वर्ष 2025 में आरोपी उनके घर में घुसकर लूटपाट कर चुका है, जिसके संबंध में कमतौल थाना कांड संख्या 195/25 दर्ज हुआ था और उसे जेल भी जाना पड़ा था। जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। घटना के दिन परिवार के लोग एक घायल रिश्तेदार को अस्पताल ले गए थे, इसी दौरान आरोपी ने लड़की को जबरन उठा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत की गई।
पीड़िता के परिजन प्रशासन से बच्ची की शीघ्र बरामदगी तथा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी के परिजनों ने भी बच्ची को लौटाने से इनकार किया और धक्का-मुक्की कर भगा दिया। अपहरण के बाद से परिवार भय और मानसिक तनाव में है।
क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत की जा रही है और पुलिस सतर्क है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्द सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं तथा मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है ।
एसडीपीओ ने यह भी बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों के लोगों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है। फिलहाल इलाके में माहौल शांत है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और स्वयं एसडीपीओ गांव में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि नाबालिग को जल्द सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।