बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Mar-2026 10:20 PM
By First Bihar
PATNA: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दरभंगा शोभन बाईपास के समीप बन रहे बिहार के दूसरे एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए संशोधित अनुमानित लागत राशि की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा जी का आभार प्रकट किया है।
मंगल पांडेय ने कहा कि इस घोषणा के बाद एम्स निर्माण कार्य में और तेजी आयेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हुई हैं । पहले केंद्र सरकार ने एम्स निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। जो बिहार वासियों के लिए एक बड़ी सौगात थी। अब निर्माण कार्य के लिए संशोधित अनुमानित लागत राशि दिया जाना स्वागत योग्य है। अब एम्स निर्माण की कुल लागत राशि 2006.07 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी द्वारा दिए गए दरभंगा एम्स सौगात से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। वही मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य में स्वास्थ्य संरचना का लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा मिल रही है।
उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए ये रोजगार सृजन का एक बड़ा माध्यम बनेगा। वहीं राज्य की आर्थिक समृद्धि में भी बहुमूल्य योगदान मिलेगा। जिससे स्वस्थ और विकसित बिहार बनने में काफी मदद मिलेगी। दरभंगा में एम्स निर्माण किया जाना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की बिहार के प्रति एक समर्पण भाव को दर्शाता है।