BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
08-Mar-2026 07:23 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बीके रोड में करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बन रही 74 दुकानों के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद रविवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार खुद मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य में कई गड़बड़ियां देखीं, जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद संवेदक (ठेकेदार) और नगर निगम के जूनियर इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर संवेदक की भुगतान राशि रोक दी जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
दरअसल, 2 मार्च को दरभंगा नगर निगम की उप-मेयर नाजिया हसन दुकानदारों की शिकायत पर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस दौरान जब उन्होंने एक दीवार को हल्का धक्का दिया तो वह कमजोर होने के कारण गिर गई। दीवार गिरने का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
उप-मेयर ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। इसी क्रम में डीएम कौशल कुमार ने रविवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन दुकानों में आने वाले वर्षों तक लोग अपना रोजगार चलाएंगे, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप कराया जाए और जहां-जहां पहले से निर्माण में कमी पाई गई है, उसे तुरंत ठीक कराया जाए।