ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / bihar / दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले...

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Bihar Road Project: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना का निरीक्षण कर एनएचएआई अधिकारियों को इसे अगस्त 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया।

17-Mar-2026 08:49 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Road Project: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा अगस्त 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों का समय रहते समाधान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक देरी के सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और निर्माण की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी एनएल येवतकर समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को परियोजना की प्रगति, संरचनात्मक कार्य, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि दानापुर–बिहटा–कोईलवर खंड पर विकसित की जा रही यह परियोजना कुल 25.081 किलोमीटर लंबी है। इसमें लगभग 14.4 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर, 2.28 किलोमीटर का अतिरिक्त एलिवेटेड सेक्शन तथा शेष हिस्से में एट-ग्रेड सड़क सुधार और चौड़ीकरण कार्य शामिल है।


करीब 1969.39 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत 389 फाउंडेशन, 1618 पाइल, 387 स्पैन और कई प्रमुख संरचनात्मक घटकों का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के निर्माण कार्य में अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा चुकी है।