मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
07-Jan-2022 04:05 PM
PATNA : बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है. जहां कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. कोरोना विस्फोट के बाद बिहार विधानसभा बंद कर दिया गया है. यहां तीन दिन में 20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसको देखते हुए 16 जनवरी तक विधानसभा बंद कर दिया गया है.
इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का RTPCR टेस्ट कराया जायेगा. इधर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का भी एंटीजन टेस्ट कराया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है.
बिहार में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. नेता मंत्री के साथ ही डॉक्टर और अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. जेडीयू ऑफिस में भी कोरोना संक्रमण फैल गया है, जिसकी वजह से बंद कर दिया गया है. वहीं बीजेपी ऑफिस भी बंद है.
अब हर घंटे करीब 100 लोग पॉजिटिव हो रहे हैं. गुरुवार को 2,379 नए मरीज आए. इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 5,785 हो गई है. बीते 24 घंटे में पटना में सबसे अधिक 1407 और गया में 177 और मुजफ्फरपुर में 137 नए मामले आए हैं. बेगूसराय में 71 और सारण में 52 नए मामलों आए हैं. राज्य में 2,379 नए मामलों में 25 अन्य राज्यों से आए कोरोना संक्रमित शामिल हैं.