बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Jul-2021 03:12 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ चुकी है. संक्रमण के मामले बेहद कम आ रहे हैं और इस बीच सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने पर स्पष्ट नीति का भी ऐलान किया है. एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने मुआवजे को लेकर हाथ खड़े किए हैं. तो वहीं दूसरी तरफ मेरी सरकार बिहार में पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दे रही है. ऐसे में अब जनता दल यूनाइटेड नीतीश सरकार के इस फैसले को भुनाने में जुट गया है.
पार्टी की तरफ से अब इस बात को प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है कि बिहार में कोरोना से हुई मौतों के बाद कितने परिवारों को आर्थिक अनुदान दिया गया. सरकार के इस फैसले को लेकर जेडीयू के नेता अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नायक वाला पोस्टर भी साझा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जेडीयू के नेताओं की तरफ से यह नया पोस्टर शेयर किया जा रहा है.
जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने नीतीश कुमार का नायक वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'बिहार देश का पहला और अकेला राज्य, जहां कोरोना से मौत पर मिल रहा मुआवजा दिया जा रहा है. अब तक राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वाले 3737 लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये दिये हैं."