ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / कोरोना संकट में गरीबों को खाना खिला रही इंटर की ये स्टूडेंट, केरल...

कोरोना संकट में गरीबों को खाना खिला रही इंटर की ये स्टूडेंट, केरल आपदा में दे दिया था सोने का चेन

08-Apr-2020 09:01 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों के सामने खाने-पीने की परेशानी बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ इन गरीबों की मदद के लिए इंटर की छात्रा जुबिया इफ्तेखार आगे आई है। एक छात्रा की समाज सेवा की इस ललक को देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहें।जबिया के समाजसेवा का ये शौक कोई नया नहीं हैं जुबिया ने केरल आपदा में भी अपने सोने की चेन दान कर अपने अंदर पल रही भावनाओं का परिचय दिया था। 


गोपालगंज शहर के दरगाह रोड के वार्ड 25 की रहनेवाली जुबिया न सिर्फ राहत सामग्री बांट रही है, बल्कि खतरनाक बीमारी कोरोना वायरस को लेकर लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूकता भी फैला रही है। आज छात्रा ने अपने माता-पिता से पैसे लेकर सदर प्रखंड के बहोरा टोला, दरगाह मोहल्ला, कबिलासपुर, अरार, स्टेशन रोड में जरूरतमंदों के बीच खाद सामग्री का वितरण किया। जुबिया इफ्तेखार घर में लोगों के साथ मिलकर बड़े-बड़े पैकेट तैयार करती है ताकि गरीबों को कुछ दिनों का भोजन मिल सके। गाड़ी पर इन भोजन के पैकेट को लादकर जुबिया खुद जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचती हैं और उन्हें अपने हाथ से पैकेट थमाती हैं। जुबिया लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय और सोशल डिस्टेंसिंग के मायने भी खूब बढ़-चढ़ तक बताती हैं।


जुबिया इसके पहले भी केरल आपदा में अपनी सोने की चेन दान कर दी थी। कोरोना के इस वैश्विक आपदा में जुबिया के द्वारा किये जा रहे मानव सेवा की हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं आसपास के लोगों ने भी छात्रा के समाज सेवा के इस कार्य की सराहना की है।