मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
23-Oct-2020 08:51 PM
PATNA : कोरोना के शिकार बन कर अस्पताल में भर्ती बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया. प्रधानमंत्री ने सुशील मोदी को सही तरीके से इलाज कराने की सलाह दी है.
सुशील मोदी ने आज खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने उनके मोबाइल पर कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनायें दी. प्रधानमंत्री ने सुशील मोदी को कहा कि इलाज में जल्दबाजी नहीं करें और डॉक्टरों की सलाह का पूरी तरह से पालन करें. सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनके सभी पारामीटर्स सामान्य हैं.
गौरतलब है कि बिहार बीजेपी के कई नेता कोरोना के शिकार हो गये हैं. सुशील मोदी के अलावा राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी सर्दी-खासी है. बीजेपी के कई और नेताओं के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिल रही है.
मा.प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने मोबाइल पर फ़ोन कर मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कहा की जल्दबाज़ी नहीं करना और डॉक्टर्ज़ के advice पर अमल करना ।मैंने उन्हें बताया कि सभी parameters सामान्य है ।#BiharElections2020
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 23, 2020