BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
27-Aug-2021 07:36 AM
PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अब बढ़ने लगा है। केरल में कोरोना विस्फोट हो रहा है और संक्रमण का आलम यह है कि केरल में हर 100 टेस्ट में 20 नए मरीज पाए जा रहे हैं। केरल में 68 फ़ीसदी नए केस पाए गए हैं जिसके बाद हड़कंप की स्थिति हो गई है। केरल में फिलहाल 31 हजार से ज्यादा नए मरीज है जो देश का 67.9 फ़ीसदी है। इस बात की आशंका पहले से जताई जा रही थी कि केरल से संक्रमण की तीसरी लहर फैल सकती है और अब लगभग उसी तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सीरो सर्वे से ही साफ हो गया था कि केरल में संक्रमण फैलेगा और बिल्कुल वैसा ही हुआ। 2 महीने पहले सीरो सर्वे के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि केरल में सबसे कम आबादी के अंदर एंटीबॉडी है। जहां एंटीबॉडी ज्यादा थी वहां खतरा कम था जहां एंटीबॉडी कम थी वहां बाकी बचे हुए लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा था।
केरल में सबसे कम 44.4 फ़ीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गई जबकि असम में 50.3 महाराष्ट्र में 58 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है। बिहार एंटीबॉडी के मामले में टॉप 3 राज्यों के अंदर है। बिहार में एंटीबॉडी 75.9 फीसदी है। केरल में संक्रमण फैलने के पीछे बड़ी वजह यह भी है कि यह टेस्टिंग पहले से कम हुई है। केरल में दो हफ़्ते पहले कोरोना टेस्टिंग प्रतिदिन लगभग 1.7 लाख थी जो अब घटकर 1 लाख रह गई है।
केरल में संक्रमण के विस्फोट को देखते हुए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला किया है। बिहार में केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट समेत अन्य तीन स्टेशनों पर अब सख्ती से कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी। बिहार में अगर केरल से कोई यात्री आता है तो उसे आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। अगर रिपोर्ट नहीं रही तो उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। केरल के साथ-साथ महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए भी जांच जरूरी कर दी गई है। उधर 14 दिन बाद पटना एम्स में कोरोना के एक मरीज की गुरुवार को मौत हो गई। समस्तीपुर के रहने वाले इस मरीज को 24 अगस्त के दिन पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके पहले 12 अगस्त को पटना के कुर्जी के रहने वाले एक मरीज की मौत हुई थी। एम्स में अभी एक कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है। गुरुवार को राज्य में 15 नए मरीज पाए गए इनमें सबसे ज्यादा 3-3 मरीज सहरसा और पटना में मिले हैं।