बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
14-Aug-2025 04:14 PM
By Viveka Nand
Bihar News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने आज कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने नकार दिया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री जनता तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ऐसे भी कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों को नकार चुकी है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी भी राजद और कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है। 2025 के चुनाव में इनका सुफड़ा साफ होने वाला है। तेजस्वी को उन्होंने परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और लोभी बताते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बार-बार तिरस्कार और अपमान के बावजूद सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं। वे कांग्रेस का भजन गा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने मान-सम्मान खो दिया है। बिहार अब विकास चाहता है और यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।भाजपा के नेता नित्यानन्द राय ने कहा कि भारत का बंटवारा नेहरू की जिद और जिन्ना के जिन्न ने करा दिया। महात्मा गांधी इस देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। देश को आजादी मिली। पाकिस्तान दूसरा देश बन गया। देश के बंटवारे की नियत में तुष्टिकरण, विभेद और धार्मिक विद्वेष था। पाकिस्तान से हिंदुओं और सिखों को भगाया जाने लगा। लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। माँ-बहनों की इज्जत लूटी गई। इसके बाद भी कांग्रेस कहती है कि विभाजन को भूलिए।
उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि विभाजन की विभीषिका को हम याद कर रहे हैं। अब कोई तुष्टिकरण और देश की अखंडता को खतरा पैदा करना चाहेगा तो यह नहीं चलेगा। ऐसे लोग को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राजद और कांग्रेस सत्ता के लिए देश को भी नहीं पहचानती हैं।