बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
20-Mar-2025 06:24 PM
By First Bihar
Bihar News: जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के X हैंडल पर जारी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल में कंप्यूटर का युग आ चुका था ,लेकिन लालू प्रसाद यादव सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मजाक उड़ाते नहीं थकते थे। सार्वजनिक मंचों से कंप्यूटर एवं पेजर का मजाक उड़ाते हुए लालू प्रसाद यादव कहा करते थे कि ये ‘आईटी वाईटी’ क्या होता है?
तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने माता-पिता से पूछना चाहिए था कि आखिर राजद काल में बिहार में एक भी संचार क्रांति का कोई कार्यक्रम क्यों नहीं हुआ? पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार के नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय एवं राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों में रेमिंगटन टाइपराइटिंग से कार्यालय के कार्यों को सम्पादित किया जाता था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार में डिजिटल क्रांति हुआ है। बिहार विधानमंडल सहित राज्य सरकार के सभी विभागों में पेपरलेस काम हो रहा है। कोरोनाकाल में भारत सरकार ने बिहार सरकार डिजिटल एवं पेपरलेस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को पुरस्कृत किया गया है।तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने माता-पिता के शासनकाल को कोसना चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर राजद के शासनकाल में संचार क्रांति क्यों नही हुई ?