Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
09-Nov-2021 07:27 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास में छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास में आज खरना की पूजा हुई और खरना का प्रसाद खाने के लिए एनडीए के नेताओं समेत कई अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम नीतीश के परिवार में इस दफे कुल 4 लोग छठ व्रत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सरहज, भगिनी, उनकी भतीजी और एक भगीना की पत्नी छठ व्रत कर रही हैं।
मुख्यमंत्री आवास में खरना पूजा का प्रसाद खाने के लिए आज नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे। सुशील कुमार मोदी के अलावे विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव, मंत्री मंगल पांडे, सम्राट चौधरी के साथ-साथ महेश्वर हजारी, कृष्ण नंदन वर्मा भी सीएम आवास पहुंचे हैं।
राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का सिलसिला जारी है। आईएएस अधिकारी ब्रजेश मल्होत्रा, आरके महाजन के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी सीएम आवास पहुंचे हैं। जेडीयू के दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री आवास में खरना का प्रसाद थाने पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद लोगों की अगवानी करते नजर आए।