ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / bihar / आज मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में होंगे नीतीश, फरियादियों की सुनेंगे शिकायत

आज मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में होंगे नीतीश, फरियादियों की सुनेंगे शिकायत

16-Aug-2021 07:05 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश आज संवाद स्थिति मुख्यमंत्री सचिवालय में फरियादियों से मुलाकात करेंगे और उनकी शिकायतों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से सीएम नीतीश का जनता दरबार शुरू होगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


सीएम नीतीश कुमार आज कई विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई करेंगे। इनमें ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। 



आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से जनता दरबार कार्यक्रम दोबारा शुरू किया है तब से उन्हें लगातार अधिकारियों की शिकायतें मिल रही हैं। बिहार में सुशासन के मॉडल के अंदर अफसरशाही के हावी होने की बात नीतीश तक पहुंच चुकी है। जनता दरबार का फॉर्मेट भी बदला हुआ है। ऐसे में विपक्ष ने इस पर सवाल भी खड़ा किया था। जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार फिलहाल सीमित मीडिया माध्यमों से बातचीत करते हैं।