ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 19 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश

Home / bihar / बिहार में कोरोना क्राइसिस को कंट्रोल करने की कवायद, CM नीतीश आज हाई...

बिहार में कोरोना क्राइसिस को कंट्रोल करने की कवायद, CM नीतीश आज हाई लेवल मीटिंग करेंगे

01-May-2020 06:36 AM

PATNA : बिहार में कोरोना क्राइसिस को कंट्रोल करने की कवायद में जुटी नीतीश सरकार आज अहम बैठक करने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 11 बजे से हाई लेवल मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में कोरोना महामारी के कारण देश में लागू किए गए लॉकडाउन के खत्म होने की बाद की परिस्थितियों के बारे में चर्चा होगी। सरकार अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों के वापस आने की स्थिति में किस तरह की तैयारी करें इसे लेकर भी मीटिंग में रणनीति तय होगी।


इस मीटिंग में राज्य के तमाम आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे. सीएम नीतीश की इस हाई लेवल मीटिंग में सभी जिलों के डीएम और एसपी भी शामिल होंगे. सीएम नीतीश की की तरफ से बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग में कोई बड़ा फैसला हो सकता है. बिहार में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए सरकार 3 मई के बाद लॉक डाउन खत्म होने की परिस्थितियों के बीच कई पाबंदियां को लागू रख सकती है. सीएम की इस अहम बैठक में आईजी और डीआईजी भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि सरकार के सामने मौजूदा वक्त में सबसे बड़ी चुनौती राज्य के बाहर से बिहारियों को वापस लाने की है.


इसके पहले नीतीश सरकार ने गुरुवार को कई अहम् फैसले लिए हैं. नीतीश सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरकार दूसरे राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाने का इंतजाम नहीं करने जा रही है. हां, अगर वे खुद बिहार की सीमा तक पहुंच गये तो वहां से उनके प्रखंड तक भेजने का इंतजाम राज्य सरकार करेगी. बिहार के परिवहन सचिव ने आज ऐसा ही पत्र जारी किया है. बिहार के परिवहन सचिव ने सभी डीएम और एसपी को पत्र लिखा है. उसके मुताबिक केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के आवागमन की मंजूरी दे दी है. ऐसे में बडी संख्या में बिहार के लोग वापस लौट सकते हैं. सरकार उन्हें बिहार की सीमा से अपने घर के पास अवस्थित क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने का इंतजाम करेगी.