Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़
27-Mar-2021 08:19 PM
By SHUSHIL
BHAGALPUR:- नवगछिया के गोपालपुर स्थित बिंद टोली में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चुल्हे से निकली चिंगारी ने एक साथ 30 घरों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। भीषण अगलगी से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सदमें में हैं। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली से पहले एक साथ 30 घरों में अगलगी की इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। इस अगलगी में लोगों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब उनकी होली कैसे मनेगी यह सवाल बार-बार लोगों के जेहन में उठ रहा है।
एक साथ 30 घरों में लगी भीषण आग की घटना के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाने की खूब कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी की फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।