बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2026 02:14 PM
By First Bihar
PATNA: रामविलास पासवान के सियासी विरासत के वारिश और लोजपा RV के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान की शादी का मामला होली के अवसर पर फिर चर्चा में रहा। चिराग पासवान 40 साल पार कर चुके हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 में हुआ था लेकिन वो अभी तक कुंवारे हैं। लेकिन अब बहुत जल्द वो सेहरा पहनेंगे।
होली मिलन समारोह के दौरान उनकी मां, रीना पासवान ने चिराग पासवान की शादी को लेकर कहा कि पूरा परिवार उनके विवाह के लिए तैयार है और मेरा भी यही मन है कि घर में बहू जल्दी आए। हालांकि, चिराग अपने व्यस्त कार्यक्रम और पारिवारिक कारणों के चलते शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं।
मां ने बताया कि चिराग बिहार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और उनका फोकस राज्य के कामों पर है। उन्होंने पुराने दिनों की चुनौतियां भी याद कीं, जिससे बेटे का मन शादी के लिए थोड़ी देर तक तैयार नहीं हो पाया। परिवार की कोशिशें लगातार जारी हैं और जैसे ही चिराग तैयार होंगे, शादी तय कर दी जाएगी।
चिराग पासवान ने खुद शादी के सवाल पर गोल-मोल जवाब दिए और कहा कि पहले बिहार के लिए बहुत काम बाकी है, उसके बाद शादी पर विचार करेंगे। लोजपा आरवी के होली मिलन समारोह में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।