ब्रेकिंग न्यूज़

India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

Home / bihar / छठ व्रतियों के घर तक पहुंचने लगी गंगा, कोरोना काल में जिला प्रशासन...

छठ व्रतियों के घर तक पहुंचने लगी गंगा, कोरोना काल में जिला प्रशासन की अनोखी पहल

16-Nov-2020 11:26 AM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियां होनी शुरू हो गई हैं. छठ घाटों की साफ़-सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में पटना में अब छठ व्रतियों के घर-घर तक गंगाजल पहुंचाने का काम भी नगर निगम करेगा. मेयर सीता साहू ने गायघाट से गंगा जल वितरण के लिए टैंकरों को रवाना किया. 


मेयर ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी छठ व्रतियों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में रहकर ही छठ महापर्व मनाएं. कोराना संक्रमण भीड़ के कारण फैल सकता है. घरों में सुरिक्षत ढंग से छठ महापर्व किया जा सकता है. छठ महापर्व तक प्रतिदिन पटना के मोहल्ले-मोहल्ले में गंगा जल का वितरण होगा. प्रत्येक वार्ड को एक-एक टैंकर उपलब्ध कराया गया है. वार्ड के महत्वपूर्ण स्थानों पर टैंकर उपलब्ध रहेगा. 


आपको बता दें कि घर-घर गंगाजल पहुंचाने की इस व्यवस्था को अंतिम रूप देने में नगर निगम जुट गया है. प्रत्येक वार्ड को एक-एक टैंकर उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर टैंकर लगेगा. हर मोहल्ले में गंगा जल पहुंचाने की तैयारी की गई है. टैंकरों में रविवार की शाम से पानी भरने का कार्य शुरू हो गया है. सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को गंगा से बोरिंग लगाकर टैंकर भरने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है. पाटिपुल घाट और गायघाट पर टैंकर में गंगा जल भरने का कार्य शुरू हो गया है। सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी आज सुबह से जगह-जगह गंगाजल का वितरण करवाने में जुट गए हैं.