ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / bihar / गंगा घाट पर छठ करने जा रहे तो एक टीका है जरूरी, कोरोना...

गंगा घाट पर छठ करने जा रहे तो एक टीका है जरूरी, कोरोना गाइडलन तोड़ना भारी पड़ सकता है

09-Nov-2021 07:02 AM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की रफ्तार जरूरत थम चुकी है लेकिन छठ महापर्व के मौके पर लापरवाही भारी पड़ सकती है। यही वजह है कि प्रशासन अब छठ घाट पर संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। प्रशासन ने यह निर्देश दिए हैं कि अगर आप छठ घाट पर पूजा करने या उसमें शामिल होने जा रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि कोरोना की एक वैक्सीन आपको जरूर लग चुकी हो। 


छठ पर्व के दौरान घाटों पर होनेवाली भीड़भाड़ के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन की तरफ से इस बात का प्रचार-प्रसार किया जाएगा कि कोरोना का कम से कम एक टीका ले चुके लोग ही घाट पर जाएं। इसके अलावा छठ घाट के रूट में तैनात दंडाधिकारी और पुलिस अफसर रैंडम रूप से लोगों से यह पूछेंगे कि कोरोना का टीका लगा है या नहीं ?


छठ घाटों पर इस साल ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। पिछले 2 सालों में महामारी के कारण लोग घाटों पर कम गए लेकिन इस बार कोरोना महामारी थमने से लोगों में लापरवाही भी बढ़ी है। यही वजह है कि प्रशासन किसी अनहोनी की संभावना को लेकर पहले से चौकस नजर आ रहा है। पटना के छठ घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार भी तकरीबन 100 छठ घाट तैयार किए गए हैं यहां तैनात मजिस्ट्रेट कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता का जिम्मा भी संभालेंगे।