ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / bihar / छपरा शराब कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माफिया अनिल सिंह गिरफ्तार

छपरा शराब कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माफिया अनिल सिंह गिरफ्तार

18-Dec-2022 08:07 AM

CHHAPRA: बिहार में ज़हरीली शराब कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब माफिया अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। छपरा के बाद सिवान और बेगूसराय में भी शराब से लगातार मौतें होरही थी जिसके बाद एसआईटी टीम का गठन किया गया। कार्रवाई शुरू हुई तो अनिल सिंह का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने उसे धर-दबोचा।



वहीं ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने 271 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।  अब तक 6,335 लीटर शराब और 21 वाहनों को जब्त किया जा चूका है। जहरीली शराब कांड की जांच के लिए बनी SIT टीम ने शराब माफिया अनिल सिंह की गिरफ्तारी कर ली है। अब भी पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जब तक पूरी तरह मामले का खुलासा नहीं हो जाता है तब तक कार्रवाई चलती रहेगी। 



आपको बता दें, छपरा में अब तक लगभग 80 लोगों की ज़हरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। 5-6 मौत से शुरू हुआ यह सिलसिला अब 80 तक पहुंच चूका है। स्थानीय लोग काफी दहशत में हैं। कई घरों में तो हालत ऐसे भी हो गए हैं कि परिवार के 5-6 सदस्यों की मौत हो चुकी है। उनके घर में अब कमाने वाला कोई नहीं बचा है।