Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
22-Jan-2022 06:58 AM
PATNA : सारण जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कई लोगों की मौत के बाद एक तरफ जिला प्रशासन जहां लीपापोती में जुटा रहा वहीं अब इस मामले में राज्य सरकार हरकत में आई है। परिजन सारण में हुई मौतों के मामले में यह आरोप लगाते रहे कि जहरीली शराब पीने की वजह से लोगों की मौत हो गई। मकेर से लेकर मढ़ौरा तक के इलाके में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजन अब खुलकर कह रहे हैं कि मौत की वजह शराब है लेकिन जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटा रहा। सारण जिले में अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 दिनों के अंदर हुई इन मौतों के बाद राज्य सरकार ने जांच का जिम्मा उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी और आईजी मध्य निषेध अमृतराज को दिया है।
अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर यह दोनों अधिकारी शुक्रवार को सारण पहुंचे और वहां मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इतना ही नहीं इन अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की है। जांच के लिए गए अधिकारियों ने इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन से भी रिपोर्ट तलब की है। शुक्रवार को दो और लोगों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हड़कंप की स्थिति बनी रही। होमगार्ड के एक जवान के आंखों की रोशनी भी चली गई है। उसे इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में रेफर किया गया है।
शुक्रवार को गृह सचिव के सेंथिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह, आईजी उत्पाद अमृतराज और उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी जांच करने सारण पहुंचे। गृह सचिव ने समीक्षा बैठक कर शराब को लेकर सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया। गृह सचिव ने सदर अस्पताल में भर्ती एक मरीज से फोन पर भी बात की।