ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / bihar / चार्जिंग पर लगी थी स्कूटी, अचानक हुआ ब्लास्ट, धमाके से उड़ी क्वार्टर की...

चार्जिंग पर लगी थी स्कूटी, अचानक हुआ ब्लास्ट, धमाके से उड़ी क्वार्टर की छत

08-Nov-2022 02:30 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां एक स्कूटी से पूरे क्वार्टर में आग लग गई। आग लगने के बाद यहां ज़ोरदार धमाका हुआ और घर की छत भी उड़ गई। घटना जिले के बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप की है। दरअसल, रिफाइनरी कर्मी संजय कुमार के क्वार्टर नंबर F 3-33 में ये पूरी घटना घटी है। उन्होंने अपनी स्कूटी को चार्ज में लगाया था। चार्ज में लगाते ही चार्जिंग प्वाइंट में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरे क्वार्टर में आग फ़ैल गई। 




इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग की लपटें देखकर लोगों में अफरातफरी मची गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बुझाने की कोशिश स्थानीय लोगों ने भी की थी, लेकिन आग की लपटें काफी तेज़ हो चुकी थी। बाद में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। 





घटना से जुडी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आग पर काबू पाने के दौरान एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस भी गए, जिन्हे बेगूसराय के ही एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।