ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / छपरा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, गड्ढे में मिली लाश, परिजनों ने...

छपरा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, गड्ढे में मिली लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

छपरा के तुर्कवालिया गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में गड्ढे से मिला है। मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी है।

21-Aug-2025 04:51 PM

By First Bihar

SARAN: सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नैनी पंचायत अंतर्गत तुर्कवालिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद परिस्थिति में गांव के ही एक गड्ढे में मिला। मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो मंगलवार की शाम अपने मवेशियों को चराने खेत की ओर गए थे, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटे।


परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार  की सुबह ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान राजेश सिंह का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं परिजन इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट