ब्रेकिंग न्यूज़

मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा

Home / bihar / बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में...

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

छपरा में इंजीनियर विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई का दावा किया।

02-Feb-2026 10:37 PM

By First Bihar

SARAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार सारण में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बिहार के छपरा में एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ले का निवासी और रिटायर बैंक मैनेजर का पुत्र था। घटना के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।


परिजनों के अनुसार, विकास तिवारी पटना से लौट रहा था। मंगलवार की शाम वह छपरा कचहरी स्टेशन से अपने घर शक्ति नगर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे कॉलोनी के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही विकास वहीं ढ़ेर हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राम पुकार सिंह, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार और भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभा कुमार अस्पताल पहुंचे। साथ ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। टाउन थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि "घटना की जानकारी मिली है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही छापेमारी की जाएगी। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।"


परिजनों का कहना है कि यह हत्या छिनतई के दौरान की गई हो सकती है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। विकास तिवारी दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।