बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर
03-Dec-2022 10:04 AM
ARARIA : बिहार में रिश्वतखोर अफसरों की करतूत लगातार सामने आते रहती है। इसी बीच अब अररिया से खबर सामने आ रही है, जहां एक दारोगा का घुस लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। केस से नाम हटाने और अभियुक्त को थाने से ही जमानत देने के नाम पर वह 50 हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब एसपी ने मामले पे संज्ञान लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है।
मामला जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना का है। वहीं, वीडियो में दिख रहे दारोगा कन्हैया साह हैं, जो केस से नाम हटाने और अभियुक्त को थाने से ही जमानत देने के नाम पर 50 हजार रुपये घुस ले रहे हैं। कन्हैया साह बाइक पर बैठकर रिश्वत ले रहे हैं। पीड़ित सलीम ने बताया कि 'विगत जुलाई महीने की 14 तारीख को डुमरिया के रहने वाले अनवारुल से बिजली का तार काटने को लेकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद इस घटना को लेकर सलीम के ममेरे भाई अब्दुल कलाम ने अररिया नगर थाना में कांड संख्या 591/22 दर्ज कराई थी। वहीं, दूसरे पक्ष ने महलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसका फायदा उठाते हुए कन्हैया साह ने 60 हजार रुपये घुस मांगने लगे।
सलीम ने बताया कि उन्होंने घुस के तौर पर 50 हजार रुपये दारोगा को दिए लेकिन दारोगा और पैसे मांगने लगा। जब पीड़ित पैसे नहीं दे पाया तो उसे दारोगा ने जेल भेज दिया। वीडियो 26 जुलाई 2022 को डुमरिया दियारी पूल पर का है। अब पीड़ित ने वीडियो वायरल कर दारोगा की पोल खोल दी है।