ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / CAG REPORT: कैग रिपोर्ट ने नीतीश सरकार की खोली पोल, सूबे में उच्च...

CAG REPORT: कैग रिपोर्ट ने नीतीश सरकार की खोली पोल, सूबे में उच्च शिक्षा की बदहाली...57% शिक्षकों के पद खाली

CAG REPORT: विश्वविद्यालयों में भारी प्रशासनिक चूक उजागर हुई है। 22576.33 करोड़ के बजट में 18% राशि का उपयोग ही नहीं हुआ। परीक्षा परिणाम चार से 946 दिनों तक की देरी से जारी हुए। जानें बिहार सरकार और विश्वविद्यालयों की लापरवाही के चौंकाने वाले आंकड़े

25-Mar-2025 06:35 PM

By Viveka Nand

CAG REPORT: कैग रिपोर्ट ने बिहार सरकार की पोल खोल दी है. बिहार में उच्च शिक्षा की हालत क्या है,कैग रिपोर्ट से हकीकत का पता चल रहा है. बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानमंडल में 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 नमूना जांचित विश्वविद्यालयों में शिक्षण कर्मियों के 57 फीसदी पद रिक्त थे.

कैग की रिपोर्ट में उच्च शिक्षा की कैसी हालत है, इसका पता चल रहा है. बिहार के विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक चूक स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है. वित्तीय वर्ष 2017 से 22 के दौरान 22576.33 करोड़ के बजट प्रावधान में 4134.01 करोड़ (18%) का इस्तेमाल ही नहीं किया गया. 

11नमूना जांचित विश्वविद्यालयों में पांच में वेतन सत्यापन सेल के माध्यम से उचित सत्यापन के बिना ही शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मियों के वेतन बकाया की 48 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि वितरित की गई. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में सातवें वेतन आयोग में बकाया के लिए 201 शिक्षकों को 14 करोड़ 41 लाख का भुगतान आयकर अधिनियम के प्रावधान का उल्लंघन कर किया गया. स्रोत पर टैक्स के रूप में चार करोड़ 32 लाख की कटौती के बिना ही भुगतान कर दिया गया. 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अनुदान के पहले जारी किस्तों के गैर उपयोग के कारण नमूना जांचित विश्वविद्यालय द्वारा 27.82 करोड़ (60%) की अनुदान की शेष किस्तों की राशि प्राप्त नहीं की जा सकी.  नमूना जांचित विश्वविद्यालय में 2017-18 से 22 के दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के परिणाम 60 दिनों की निर्धारित अवधि से चार से 946 दिनों के विलंब से प्रकाशित किए गे। 

11 नमूना जांचित विश्वविद्यालय में शिक्षक कर्मचारियों के 57% पद रिक्त पड़े थे. यह कमी 49% (भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय) से 86% (मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय) तक थी. इसी प्रकार गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की रिक्ति इन विश्वविद्यालय में 56% थी.